Bihar

बिहार में एक सांसद को दौड़ा-दौड़ा पीटा, सिर भी फोड़ डाला, सिक्योरिटी गार्ड को खदेड़ा

बिहार में एक ओर जहां सांसद पत्रकारों की पिटाई कर दे रहे हैं, वहीं दूसरे ओर सांसद भी लोगों के गुस्से का शिकार हो जा रहे हैं. दरअसल बिहार के भागलपुर में बुधवार को जहां जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों की पिटाई की थी. वहीं अब सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम को कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा के नाथूपुर में लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा है.

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम के काफिले पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान सांसद का सिर भी फटा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार जमीन के एक पुराने मामले को लेकर बिहार के कैमूर में गुरुवार को कांग्रेस सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. इस हमले में सांसद का सर फूट गया. सिर में गंभीर चोट की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षा जवानों को भी खदेड़-खदेड़ कर भगाया है. घटना कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव की है. हालांकि अभी तक थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिस दौरान कैमूर जिला के कुदरा के नाथूपुर में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सांसद मनोज कुमार पर हमला हुआ है. मारपीट की यह घटना जमीन खरीद-बिक्री को लेकर हुई है. बताया जाता है कि सांसद के भाई का ग्रामीणों के साथ जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. ऐसे में ग्रामीण सांसद और उनके भाई से नाराज थे. इसी बीच सांसद जब इलाके में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में सांसद मनोज कुमार का सिर फट गया है. उन्हें इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

1 घंटा ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

2 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

3 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

7 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

16 घंटे ago