Bihar

तेजस्वी के नेतृत्व में 2025 की लड़ाई, RJD को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने पर जोर; राजद की बैठक में फैसला

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पार्टी से जुड़े सभी मसलों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राज्य में सरकार गठन को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। पटना के होटल मौर्या में करीब डेढ़ घंटे तक चली राजद की बैठक में ये फैसला लिया गया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद को पूर्व में राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त थी, अभी क्षेत्रीय दल की मान्यता है। हमें राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल करने के लिए फिर से मेहनत करनी होगी। मीटिंग में राजद के सांगठनिक चुनाव कराने के लिए डॉ रामचंद्र पूर्वे को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चितरंजन गगन को राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया।

आपको बता दें इस बैठक में प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं शामिल हुए थे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने इस पर कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे बैठक में नहीं आए। उन्होंने जदयू के साथ जाने को लेकर सरकार बनाने से जुड़े सवाल पर कहा कि जो भी फैसला होगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने किया।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद सांसदज मीसा भारती ने कहा कि तेजस्वी के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई। आगामी चुनाव के मद्देनजर बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं।

बैठक में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, विधान पार्षद मुन्नी रजक, समीर कुमार महासेठ, स्व. शहाबुद्दीन के पुत्र ओबामा शहाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव समेत 85 सदस्य शामिल हैं जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर करीब 200 नेता भी बैठक में पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

52 मिनट ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

2 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

8 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

9 घंटे ago