Bihar

बिहार: स्कूल में शिक्षिका से अभद्रता कर रहे थे प्रिंसिपल और टीचर, शिक्षा विभाग ने दोनों को किया निलंबित

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचयात के श्रीदिलपुर मध्य विद्यालय में एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी शिक्षक सुनील कुमार मेहरा और प्रधानाध्यक अमरनाथ झा को जिला शिक्षा पदाधिकारी के एन सदा ने निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी महिला शिक्षिका के साथ लगातार कई दिनों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसकी शिकायत शिक्षिका प्रिंसिपल से लगातार कर रही थी लेकिन बीच बचाव के बाद भी शिक्षक ने अपनी आदत में बदलाव नहीं लाया और सोमवार को भी उसने महिला शिक्षिका के साथ स्कूल परिसर में ही अभद्रता की तो उसने परिजनों और डायल 112 को सूचना देकर बुला लिया।

डायल 112 के पहुंचने से पहले महिला शिक्षिका के परिजन स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। जहां बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस पिटाई खा रहे शिक्षक को छुड़ाकर अपने साथ थाना लेकर चली गई। हालांकि देर रात तक थाना में किसी भी तरफ से कार्यवाई के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।

शिकायत मिलने पर भी प्रिंसिपल ने ध्यान नहीं दिया

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही देर शाम आरोपी शिक्षक शिक्षिका और प्रिंसिपल को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तलब किया गया। जहां, पूरी घटना की जानकारी ली गई। डीईओ को दिए गए जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक लगातार छेड़खानी करते आ रहे थे। पिछले 10 जनवरी को भी छेड़खानी की गई थी जिसकी शिकायत पीड़ित शिक्षिका ने प्रिंसिपल अमरनाथ झा से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी जिसके बाद सोमवार को भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। उसने स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई कार्यवाई नहीं होता देखकर उसने डायल 112 की पुलिस को बुला लिया था।

इन सभी बातों को सुनने के बाद डीईओ केन एन सदा ने तीनों शिक्षकों को फटकार लगाते हुए मामले को खत्म करने की हिदायत दी थी। लेकिन बात नहीं सुलझने के बाद प्रिंसिपल अमरनाथ झा को प्रशासनिक असक्षमता के आरोप निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपी शिक्षक सुनील कुमार मेहरा को भी निलंबित कर दिया गया है।

तीन लोगों को डीईओ ने पूछताछ के लिए बुलाया था

दरभंगा के डीईओ केएन सदा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही देर शाम को प्रिंसिपल सहित तीनों शिक्षकों को बुलाया गया था। तीनों से मामले की जानकारी ली गई थी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है वहीं स्कूल के प्रिंसिपल को प्रशासनिक अक्षमता के कारण निलंबित कर दिया गया है। इधर, पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि डायल 112 की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को थाना ले आई है लेकिन महिला शिक्षिका की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्यवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago