Bihar

सीएम की प्रगति यात्रा में ड्यूटी खत्म कर समस्तीपुर से नालंदा लौट रहे पुलिसकर्मियों से भरी बस यात्री शेड से टकराई, महिलाकर्मी सहित कई घायल

नालंदा में मंगलवार की सुबह पुलिस कर्मियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्री शेड से टकरा गई। इस घटना में दर्जनभर सवार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता हाल्ट के समीप की है।

घटना में सिपाही कोमल कुमारी, दीप सिंह, अंशिका कुमारी, मणिकांत कुमार, रीता कुमारी, स्वाति कुमारी, नमिता कुमारी समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर में उनकी ड्यूटी लगी थी। वहां से वे लोग ड्यूटी खत्म कर गया लौट रहे थे। इसी बीच फतुहा इस्लामपुर मुख्य मार्ग के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता हाल्ट के पास बस अनियंत्रित हो गई और यात्री शेड में टकरा गई, जिसके कारण बस पर सवार दर्जन भर पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद हिलसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एवं बस पर सवार अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से घायल सिपाहियों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया है।

हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। उनको इलाज के लिए हिलसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ड्यूटी खत्म कर सभी अपने जिला वापस लौट रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago