Bihar

नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; JDU के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग, वजह भी बताई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग अभी तक जेडीयू की ओर से हो रही थी। पटना में पोस्टर भी लगे थे। लेकिन अब एनडीए की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की डिमांड की है। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने अनेक बाधाओं के साथ बिहार में काम कर रहे हैं। पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं। ऐसे में हम समझते हैं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

जीतनराम मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश ने महिलाओं के उत्थान के लिए, शिक्षा की क्षेत्र में, सड़क, चिकित्सा ,समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। प्रदेश में जहां सभी अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं, वहां सीएम नीतीश ने पूरे बिहार को अपना परिवार बताया है। मांझी ने कहा कि अनेकों मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगते हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर ऐसा कोई आरोप नहीं है, और न ही कोई लगा सकता है। इसलिए हम समझते हैं कि सीएम नीतीश को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की थी। वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार भारत रत्न से भी बड़े पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने बिहार को रसातल से निकला है। कुछ दशक पहले जो काम अविश्वसनीय था, नीतीश कुमार ने वो काम करके दिखाया है। बिहार को रसातल से निकाला है।

इस लिस्ट में अब जीतनराम मांझी का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से अलग- अलग मुलाकात की थी। उन्हें नववर्ष की बधाई दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

23 मिनट ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

4 घंटे ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

4 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

4 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

5 घंटे ago