Bihar

नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं; मीसा भारती का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश की महागठबंधन में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है, मकर संक्रांति यानी खरमास के बाद ही शुभ कार्य शुरू होते हैं। उन्होंने नीतीश के लिए हमेशा राबड़ी आवास के दरवाजे खुले होने की बात भी कही। मीसा भारती के इस बयान पर सियासी गलियारे में फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूर्व में कह चुके हैं कि नीतीश कुमार से हाथ मिलाना अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा।

आरजेडी सांसद मीसा भारती मंगलवार को पटना स्थित राबड़ी आवास में मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि बिहार में सियासत के पलटने की चर्चाएं चल रही हैं, इस पर उनका क्या कहना है? मीसा ने कहा, “काफी दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है। पहले भी मकर संक्रांति के बाद सियासी उलटफेर हो चुका है। लेकिन, मुझे ऐसा नहीं लग रहा है।”

मीसा भारती ने आगे कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आगे विधानसभा का चुनाव आ रहा है। खरमास के बाद ही शुभ कार्य शुरू होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि सीएम हमारे गार्जियन हैं। उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।नीतीश जब भी आना चाहें उनका स्वागत है।

दूसरी ओर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों जेडीयू से गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। उनसे हाथ मिलाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago