Bihar

बिहार के आयुष जायसवाल ने नासिर पठान बनकर महाकुंभ मेले को ब’म से उड़ाने की धमकी दी, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम आयुष कुमार जायसवाल है। उसने पिछले दिनों नासिर पठान के नाम से सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेला को उड़ान की धमकी दी थी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। यूपी पुलिस ने उसे पूर्णिया जिले की भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज पंचायत स्थित वार्ड 4 से गिरफ्तार किया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आयुष ने नासिर बनकर 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसमें महाकुंभ में बम धमाका करने की धमकी दी गई थी। यूपी की प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और जांच शुरू की।

पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि शहीदगंज से आयुष जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उसके संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। 12 साल में एक बार होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इस दौरान प्रयागराज में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। महाकुंभ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

49 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

1 घंटा ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago