समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘मरते दम तक दूंगा PM मोदी का साथ’, कैबिनेट छोड़ने की बात पर बोले मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान से बिहार की सियासत में बीते 2 दिनों से हलचल सी मची है. दरअसल जीतनराम मांझी बार-बार बिहार विधानसभा चुनाव में 20 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट कर रहे हैं. इस बात को लेकर एनडीए से उनकी नाराजगी की खबर सामने आने लगी है. वहीं इसी बीच मंगलवार को बिहार के सियासी गलियारे में जीतन राम मांझी के केंद्रीय कैबिनेट इस्तीफे की खबर के बाद चुनाव से पहले अलग-अलग समीकरण तक सेट होने लगे. लेकिन, मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट शेयर इन तमाम बातों को भ्रामक बता दिया और कहा कि मैं मरते दम तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा.

जीतन राम मांझी ने अपने पोस्ट में लिखा- कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रमक ख़बर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि “जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफ़ा देंगे.” जबकि मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि ‘आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा’. वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि मैं मरते दम तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ नहीं छोडूंगा. मैंने तो फ़्लाइट छूटने की बात कही थी कैबिनेट नहीं.

IMG 20241130 WA0079

मांझी ने मीडिया घरानों को चेतावनी तक दे दी

मांझी ने अपने पोस्ट में मीडिया घरानों को चेतावनी देते हुए लिखा- हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं. तो कुछ मिडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बाटने की कोशिश कर रहा है।मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके ख़िलाफ़ न्यायालय की शरण लूँगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज करवाऊंगा.

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

अब डैमेज कंट्रोल में जुटे HAM के नेता

वहीं पार्टी के अन्य नेताओं ने भी जीतनराम मांझी के बयान को लेकर डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है. हम पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण नेकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी के कैबिनेट से इस्तीफे की खबर को पूरी तरह से भ्रामक बताया है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

श्याम सुन्दर शरण ने पूरे भाषण के बीच में कैबिनेट छोड़ने की बात के संदर्भ को समझाते हुए कहा कि दरअसल मांझी जी को कैबिनेट की बैठक में शामिल होना है और शाम में पटना से फ्लाइट पकड़नी थी. लेकिन, कार्यक्रम जो मुंगेर में आयोजित था उसी में देर होने के कारण पहले भी आयोजक को कह रहे थे कि जल्दी करेंगे अन्यथा कैबिनेट की बैठक छूट सकती है. उसी बात को भाषण जब उनका लम्बा होने लगा तो उन्होंने कहा कि लगता है कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा न कि कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ेगा. श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि यह सर्वविदित है कि जीतन राम मांझी को जो कहना होता है वो बिना लाग लपेट के बोलते हैं.. लेकिन कैबिनेट छोड़ने की बात की सच्चाई कल की बैठक के संदर्भ में था. इसलिए किसी को भी किसी भी तरह के भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है.

IMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250113 WA0225IMG 20230818 WA0018 02