Bihar

जो पद का लोभी है वो रोएगा, महुआ सीट पर टशन के बीच बोले तेज प्रताप; RJD विधायक मुकेश रौशन के निकले थे आंसू

बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरफ से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट को लेकर राजद में अंदरुनी राजनीति तेज हो सकती है।

दरअसल राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों पहले पत्रकारों से कहा था कि वो महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी इस सीट पर राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। तेज प्रताप के इस बयान के बाद एक साक्षात्कार में मुकेश रौशन के आंसू निकल आए थे और उन्होंने कहा था कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वो अपने क्लिनिक में चले जाएंगे।

अब तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा है जो पद का लोभी है वो रोएगा। ‘बिहार तक’ से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘जब महुआ की जनता या कही भी बिहार की जनता अपने नेता की डिमांड करती है तो नेता जाते हैं। लेकिन अभी तक ऐसी बात नहीं की है उन्होंने। जनता के सामने उन्होंने अपना छाप छोड़ दिया ना कि हम पद के लोभी हैं। वो पद के लोभी हैं इसलिए रो रहे हैं। हम वहां ये सब तो नहीं कर रहे हैं। रोने से आपको लगता है कि यह कुर्सी हमारा है। कुर्सी तो किसी कि है नहीं तो हमको कुर्सी के लिए क्यों रोना? ऐसी बात नहीं है कि हमको कुर्सी के लिए रोना है।’ कि जो पद का लोभी है वो रोएगा।

क्या कहा था मुकेश रौशन ने…

बता दें कि मुकेश रौशन ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था, ‘मैं संघर्ष के लिए जाना जाता हूं. लालू यादव के विचारों के साथ खड़ा रहूंगा. तेज प्रताप यादव जहां से चाहे वहां से लड़ सकते हैं. वो पहले भी महुआ से विधायक रहे हैं. पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो ऐसी स्थिति में मैं पहले से ही डॉक्टर हूं, क्लिनिक चलाऊंगा. वो डिग्री तो ताउम्र रहेगी ही।’

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago