Bihar

‘अपराधी का एनकाउंटर होगा या फिर जाएंगे लाल घर’, जान से मारने की धमकी पर बोले मंत्री संतोष सिंह

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी. ‘ऐसी धमकी से मैं डरने वाला नहीं हूं. मुझे एक धमकी क्या हजारों धमकी मिले तो उससे मेरा क्या होगा? फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, जिसने इस तरह की जुर्रत की है, उसकी जगह सुनिश्चित है. ऐसे लोगों के लिए लाल घर इंतजार कर रहा है.’ जान से मारने की धमकी पर ऐसा हम नहीं, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह का कहना है.

मंत्री ने अपनी सुशासन की सरकार पर जताया भरोसा:

श्रम संसाधन मंत्री ने अपनी सुशासन की सरकार पर पूरा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि आपको ‘मालूम है कि नहीं अब बिहार में एनकाउंटर भी हो रहा है. जिसके कारण अपराधियों में खौफ है. बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है. जिसकी वजह से आने वाले समय में जिसकी जो जगह सुनिश्चित होगा उसके साथ वैसा होगा. या तो वो ऊपर जाएगा, नहीं तो उसे नीचे लाल घर जाना पड़ेगा.

‘बिहार में शुरू हो गया है इनकाउंटर’:

बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री सह बीजेपी नेता संतोष सिंह को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से गोली मारने की धमकी मिली था. जिसको लेकर मंत्री संतोष सिंह का बयान आया है. उन्होंने साफ कहा कि वो ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं क्योंकि सुशासन की सरकार में या तो अपराधियों को लाल घर में जाना पड़ेगा नहीं तो सीधा उनका इनकाउंटर किया जाएगा.

यूपी से गिरफ्तार हुआ आरोपी:

बता दें कि इस मामले में यूपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक शख्स को बुधवार को बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाने और उनसे 30 लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बिहार के मंत्री को कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गए मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.

आरोपी ने क्यों दी धमकी?:

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह मुंबई के एक कपड़ा दुकान में काम करता था. वो अपने कमाई के पैसों से अपना घर बनवा रहा था. हालांकि पैसों की कमी के कारण उसने रंगदारी मांगने का धंधा शुरू किया. बता दें कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

4 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

14 घंटे ago