Bihar

PMCH हाॅस्टल में आग लगी तो हुआ बड़ा खुलासा! मेडिकल छात्र के कमरे से 10 लाख के जले हुए नोट मिले, NEET-MBBS परीक्षा में धांधली के भी मिले सुराग!

पटना के पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में एक छात्र के रूम में मंगलवार की देर रात को आग लग गयी थी. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. हॉस्टल के दूसरे तल्ले पर मेडिकल स्टूडेंट अजय सिंह के रूम में आग लगी थी. जिस रूम में आग लगी, उसमें 10 से 12 लाख रुपए के नोट जले हुए मिले हैं. साथ ही नीट यूजी परीक्षा के जले हुई कई एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं. एमबीबीएस परीक्षा के जाली ओएमआर सीट भी मिला है. नीट यूजी में स्कॉलर बैठाने का मामला सामने आया है.

कई रूमों पर है अजय का कब्जा

मेडिकल छात्र अजय समस्तीपुर का निवासी है. वह पीजी पास कर चुका है. उसने यहां हॉस्टल में दो-तीन रूम पर अपना कब्जा रखा है. हॉस्टल के वार्डन डॉ. बीरेंद्र ने कहा कि अजय के कमरे में नोट समेत कई एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट जलने की सूचना मिली है. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है.

स्कॉलर बैठाने का है मामला?

सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला नीट और MBBS परीक्षा में स्कॉलर बैठाने से जुड़ा है. विभिन्न मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए स्कॉलर बैठाया जाता है. सूत्र बताते हैं कि स्कॉलर बैठाने के लिए छात्र के परिजन से मोटी रकम की वसूली होती है. एमबीबीएस के इंटरनल एग्जाम में भी MBBS पास कर चुके छात्रों को बैठाया जाता है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

अजय और जूनियर डॉक्टरों में हुई नोकझोंक

बुधवार को अजय कई लोगों के साथ हॉस्टल पहुंचा था. रूम की हालत देखकर भड़क गया था. उसने कई रूम पर कब्जा रखा है और वार्निंग के बाद भी नहीं मानता है. पीएमसीएच प्रशासन को जूनियर डॉक्टरों ने कई बार इस अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी.

पुलिस पहुंची या खाकी पहनकर अपने लोग ही अजय को लेकर गए?

अजय अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है. उसकी नोकझोंक जूनियर डॉक्टरों से भी हुई. इस बीच खाकी वर्दी में कुछ लोग आए और अजय को लेकर चले गए. सूत्र बताते हैं कि वो पुलिस नहीं थे बल्कि अजय के ही लोग थे जो उसे लेकर सुरक्षित निकल गए. सूचना मिलने पर पीएमसीएच टीओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

10 मिनट ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

33 मिनट ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

2 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

3 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

6 घंटे ago