समस्तीपुर : समस्तीपुर में शिक्षक का फोटो से फोटो खींचकर घर बैठे ही शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अटेंडेंस बनाने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई शिक्षाकोष पोर्टल लॉन्च किया था, जिसपर शिक्षक स्कूल पहुंच कर अपना हाजिरी ऑनलाइन लगाते है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि शिक्षक स्कूल में सही समय से पहुंच रहे है। लेकिन शिक्षकों ने अब ई-शिक्षाकोष पोर्टल का भी तोड़ निकाल लिया है।
बिहार के कई जगह से ऐसा मामला सामने आया था कि कई शिक्षक घर से ही अपना ऑनलाइन अटेंडेंस बना रहे है। अब समस्तीपुर जिले के भी कई विद्यालयों से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें अब शिक्षक घर बैठे ही स्कूल में अपनी उपस्थित दर्ज करा कर अपना अटेंडेंस बना रहे है।
शिक्षकों को की ई-शिक्षाकोष ऐप से अटेंडेंस बनाने के लिए सही समय पर स्कूल पहुंचकर अपने मोबाइल के लोकेशन को ऑन करके अपना फोटो अपलोड करते हुए अटेंडेंस बनाना होता है। लेकिन शिक्षकों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। अब शिक्षक घर बैठे ही ई-शिक्षकोष ऐप पर पहले से विद्यालय में खींची हुई फोटो अपलोड करते हैं, उस दौरान अपने मोबाइल को एयरप्लेन मोड में डाल देते हैं।
एयरप्लेन मोड में मोबाइल रखने के बाद पहले से खींची हुई फोटो ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड कर देते है। मोबाइल एयरप्लेन मोड में रहने की वजह से ऐप सही से लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाता और ऑनलाइन अटेंडेंस बन जाता है। इसके अलावे अन्य शिक्षक जो विद्यालय में रहते हैं वह किसी अन्य फोन में उस अनुपस्थित शिक्षक की आईडी लाॅग इन कर फोटो से फोटो खींचकर हाजिरी बना देते हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि अभी तक समस्तीपुर जिले में ऐसा मामला सामने नहीं आया है। अगर इस तरह का मामला सामने आता है तो इसपर सख्त कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…