Bihar

BPSC मामले पर गुरु रहमान ने PM मोदी और CM नीतीश को खून से लिखा खत, बोले- छात्रों के लिए गर्दन कटाने को तैयार

बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। BPSC अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग को अपना ठिकाना बनाया है और वही इनका प्रदर्शन चल रहा है। अब रहमान गुरु ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा है। गुरु रहमान ने अपने खून से यह खत लिखा है।

गुरु रहमान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘BPSC की 70वीं परीक्षा में जिस तरह बापू परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी हुई मैं उसकी बात उठा रहा हूं। मैं नॉर्मलाइजेशन की बात उठा रहा था। जब बच्चों के मन में यह संशय आ गया है कि गड़बड़ी हुई है तब वैसी परिस्थिति में लोकतांत्रिक देश की यह मांग होती है कि वो बच्चों की मांग को मानें।

34 दिन से हमारे बच्चे ठंड में बैठे हुए हैं, वो भूखे-प्यासे हैं लेकिन किसी के कान पर जू तक नहीं रेग रही है। इसलिए मैंने पीएम, सीएम, गवर्नर और बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को खून से खत लिखा है। इसमें कहा है कि अब भी आप जागिए और बच्चों की मांगों पर ध्यान कर परीक्षा रद्द कीजिए।’

इसके साथ ही गुरु रहमान ने आगे यह भी कहा कि अगर मेरा खून बच्चों के काम आ जाए और फिर से परीक्षा हो जाए तो मैं मरने के लिए भी तैयार हूं। मुझे अपना हाथ काटना हो या गर्दन कटाना हो तब भी तैयार हूं। इसके साथ ही गुरु रहमान ने छात्रों से ऐसा ना करने की भी अपील की है।

बहरहाल बता दें कि पटना में चल रहे बीपीएससी छात्रों के आंदोलन को पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और जन सुराज के समर्थक प्रशांत किशोर ने भी समर्थन दिया है। प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर आमरण अनशन भी किया था। यह मुद्दा अब अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग बापू परीक्षा केंद्र पर रद्द की गई परीक्षा को दोबारा ले चुका है लेकिन प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी सभी परीक्षा केंद्रों पर ली गई परीक्षा को रद्द करने की मांग करते रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

1 घंटा ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

5 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

16 घंटे ago