Bihar

खुद को समस्तीपुर का ADM बताकर रौब झाड़ने वाला फर्जी IAS धराया; शराब पीकर दरभंगा के रिजार्ट में रौब झाड़ रहा था

बिहार में फिर से एक फर्जी अधिकारी पकड़ा गया है। इस बार एक शख्स खुद को ADM बताकर धौंस जमा रहा था। दरभंगा के एक रिसॉर्ट में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यह घटना सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसॉर्ट की है। आरोपी नशे में धुत होकर रिसॉर्ट में आया था और VIP ट्रीटमेंट की मांग कर रहा था। पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पकड़ा है, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे। आरोपियों के पास हथियार भी बरामद हुए हैं। यह घटना कुछ दिन पहले जमुई में पकड़े गए फर्जी IPS अधिकारी की घटना की याद दिलाती है।

वीआईपी सुविधा की मांग

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कुछ लोग नशे की हालत में दलान रिसॉर्ट पहुंचे। इनमें से एक शख्स खुद को समस्तीपुर का ADM बताकर रौब गांठ रहा था। वह रिसॉर्ट कर्मचारियों से VIP जैसा व्यवहार और सुविधाओं की मांग कर रहा था। उसका रवैया देखकर रिसॉर्ट के मालिक को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी ADM और उसके तीन साथियों को धर दबोचा। हालांकि, तीन अन्य लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

फर्जी ADM का नाम अभिनव कुमार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए फर्जी ADM का नाम अभिनव कुमार है। जब पुलिस ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं दिखा सका। इससे साफ हो गया कि वह फर्जी अधिकारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हथियारों से लैस थे। उन्होंने रिसॉर्ट में धौंस जमाने की कोशिश की। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अभिनव कुमार और उसके साथी रिसॉर्ट में हंगामा करते दिख रहे हैं।

तीन साथी भागने में सफल रहे

अभिनव कुमार के तीन साथी जो मौके से भागने में सफल रहे, वे एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जमुई जिले में एक फर्जी IPS अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अब फर्जी IAS के पकड़ाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

4 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

24 घंटे ago