Bihar

मुजफ्फरपुर स्वाधार गृह कांड में बृजेश ठाकुर और शाइस्ता परवीन बरी; सबूत के बिना छूटे आरोपी

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सजा काट रहे मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर और शाइस्ता परवीन को स्वाधार गृह कांड मे कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। स्वाधार गृह मामले में गुरुवार को तिहाड़ जेल से ब्रजेश ठाकुर, शाइस्ता परवीन उर्फ मधु और कृष्णा की पेशी विशेष एससी एसटी कोर्ट में कराई गई।

साक्ष्य के अभाव में बरी

न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल ने निर्णय पर सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। एससी- एसटी कोर्ट में फैसले के बाद ब्रजेश ठाकुर, शाइस्ता परवीन उर्फ मधु और कृष्णा को वापस दिल्ली के तिहाड़ जेल ले जाया गया है।

आपको बता देंसमाज कल्याण विभाग ने ब्रजेश ठाकुर की एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति को बालिका गृह के अलावा स्वाधार गृह को भी संचालित करने के लिए दिया था। वर्ष 2018 में जब बालिका गृह कांड का खुलासा हुआ तो मुख्यालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने स्वाधार गृह का भी सत्यापन कराया। स्वाधार गृह में टीम जब सत्यापन के लिए पहुंची तो उसमें रह रहीं 11 लावारिस महिलाएं और उनके चार बच्चे का कहीं कोई अतापता नहीं चला। गृह में ताले लटके हुए थे।

तत्कालीन सहायक निदेशक दिवेश शर्मा ने सभी महिलाएं और उनके बच्चों को गायब करने के आरोप में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें सेवा संकल्प एवं विकास समिति के अधिकारियों को आरोपित बनाया था। पुलिस की जांच में इसमें ब्रजेश ठाकुर, साइस्ता परवीन समेत चार लोगों की संलिप्तता पाई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago