Samastipur

समस्तीपुर के इस स्कूल में जमकर हंगामा व तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने का लगाया आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरारी व इसी परिसर में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में गुरुवार की जमकर हंगामा और बवाल हुआ। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा था की स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं पर छात्र-छात्राओं को भड़काने, अक्सर विवाद बढ़ाने, स्कूल का आंतरिक व शैक्षणिक माहौल खराब किया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति रोड़ेबाजी तक पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं भी उग्र होकर कुछ शिक्षिकाओं के स्थानांतरण पर अड़ गई।

इस दौरान अभिभावक व छात्रों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ व रोड़ेबाजी की इस घटना में एक बाइक व कई साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रोड़ेबाजी में एक शिक्षिका समेत कई लोग जख्मी हो गए, जिनकी चिकित्सा पीएचसी मोहनपुर में कराया गया। इधर हो-हल्ला केे बीच कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की कई छात्राएं भी बेहोश हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत त्रिवेदी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की कुछ शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं को भड़काती हैं। शिक्षिकाओं ने स्कूल के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ दिया है। ऐसी स्थिति में स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं का स्थानांतरण किया जाए अन्यथा वे आंदोलन करेंगे। वहीं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था को बनाये रखने वह आये थे। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी कारवाई करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago