Bihar

1265 करोड़ की लागत से बिहार में बनेगा तीसरा रोप-वे, मुंडेश्वरी धाम जाने वाले भक्तों को मिली बड़ी खुशखबरी

बिहार के कैमूर में पिवाड़ा पहाड़ी की चोटी पर स्थित प्राचीनतम शक्तिपीठ मां मुंडेश्वरी धाम जाने वाले भक्तों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है. नए साल 2025 में मां मुंडेश्वरी धाम में बहुप्रतीक्षित रोप-वे का निर्माण शुरू होगा. रोप-वे निर्माण के लिए भगवानपुर के मौजा टोड़ी में कुल 6.46 एकड़ जमीन हस्तांतरित की गई है. इस रोप-वे के निर्माण में कुल 1265 करोड़ खर्च होने की संभावना है. सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही मां मुंडेश्वरी धाम में रोप वे का निर्माण शुरू कराया जाएगा. इससे मां मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे का निर्माण होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

नि: शुल्क जमीन हस्तांतरण की मिली मंजूरी

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को नि: शुल्क जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी दी गई. मां मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे निर्माण होने से एक तरफ जहां बच्चे, बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी. दूसरी ओर, इस धाम में रोप-वे निर्माण में 1265 करोड़ खर्च होने की संभावना है.

जमीन की कमी के कारण नहीं हो पा रहा था निर्माण 

भूमि के अभाव में मां मुंडेश्वरी धाम में कई सालों से रोप-वे निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था. धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने इसके लिए बिहार सरकार का आभार जताया है. बता दें कि मां मुंडेश्वरी धाम कैमूर जिले में 600 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. यह देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में से एक है. यहां एक पंचमुखी शिवलिंग भी है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए यहां आते हैं.

रोप- वे निर्माण से मिलेगी इन लोगों को सहूलियत 

बता दें कि रोप- वे का निर्माण होने से शरीर से कमजोर और वृद्ध व्यक्तियों को भी मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने में सहूलियत होगी. पर्यटकों और दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों के रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोप- वे निर्माण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी मिल गया है. विभागीय और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय लग सकता है. बता दें कि केंद्र सरकार ने मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे निर्माण की अनुमति दे दी है. मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे का निर्माण होने से माता का दर्शन करने में लोगों को सहूलियत होगी.

दर्शन के लिए दूसरे प्रदेश से भी आते हैं भक्त  

दर्शन में श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत माता मुंडेश्वरी के धाम रोपवे निर्माण के लिए लगभग एक दशक पहले से लोगों और श्रद्धालुजनों की आस लगी है. उम्मीद है श्रद्धालुओं की आस अब जल्द ही मूर्त रूप लेगी. स्थानीय समेत सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के अलावे देश के अन्य प्रांतों और विदेश से भी आने वाले आगंतुकों को झूला पर बैठकर माता के दरबार तक पहुंच सकेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

33 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago