बिहार में शिक्षा विभाग ने छात्रों और उनको अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर मुहैया कराया गया और इस टोल फ्री नंबर पर स्कूल में शिक्षकों के आचरण की शिकायत की जा सकती है। टोल फ्री नंबर के अलावा विभाग ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इन सभी नंबरों पर शिक्षकों के आचरण, मध्यान भोजन, आधारभूत संरचना, परीक्षा और प्रमाणपत्रों आदि को लेकर इन नम्बरों पर शिकायत की जा सकती है।
छात्र-छात्राएं या अभिभावक टोल फ्री नंबर – 14417/18003454417 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर – 9229206201, 9229206202, 9229206203, 9229206204, 9229206205
आपको बता दें कि इन नंबरों पर फोन कर आप स्कूलों के कमरों, बेंच-डेस्क, शौचालय की उपलब्धता, पंखा, ट्यूब लाइट, बल्ब से जुड़ी शिकायतें कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यालय के सही समय पर संचालन, महिला शिक्षिका, छात्र या छात्राओं के साथ अर्मयादित व्यवहार, मीड डे मील की उपलब्धता, मौसमी फल का वितरण, अंडे की उपलब्धता, किचेन की साफ-सफाई, साइकलि योजना, छात्रवृति इत्यादि से संबंधित शिकायतें की जा सकती हैं।
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…