समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

24 लोगों को मिला ईनाम: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की जानकारी देने पर 5000, ट्रक पर 10 हजार मिले

बिहार में अवैध बालू खनन को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग लगातार कई स्तरों पर काम कर रहा है। विभाग ने अवैध उत्खनन के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के खाते में इनाम की राशि भेजने का फैसला लिया है। इसी योजना के तहत आज 24 लोगों को इनाम दिया गया। इस बात की जानकारी खुद विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है।

खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खनन माफियाओं के विरुद्ध करवाई में सहयोग करने वाले लोगों के लिए बिहारी योद्धाओं को सम्मान देने की योजना सीएम नीतीश कुमार के द्वार शुरू की गई। ऐसे में आज 24 लोगों को इनाम दिया गया है। इनलोगों को हमने एक नई संज्ञा दी है। यह लोग बिहारी योद्धा कहलाएंगे। हमने आज 24 बिहारी योद्धाओं को इनाम दिया है। IMG 20241130 WA0079

सिन्हा ने बताया कि इन बिहारी योद्धाओं के अकाउंट में 10 हजार राशि भेजने की शुरुआत कर दी गई है। सूबे के अंदर अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने वाले को 5 हजार और ट्रक पकड़वाने वाले को 10 हजार बिहारी योद्धा को दिया जाता है। पिछले नवंबर 2024 तक 1 हजार 718 करोड़ का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति में प्राप्त किया गया है।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सूबे के अंदर अब ओवरलोडिंग बंद हैं। ट्रांजिट चलान की व्यवस्था की जा रही है। इस काम के बाद बालू माफिया को जल्द से जल्द समाप्त हो जाएंगे। अब तक 2742 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि 1080 गिरफ्तारी एवं 8696 वाहनों को जप्त किया गया है। इसके साथ ही कुल 21327 छापेमारी हुई है और अवैध खननकर्ताओं से कुल ₹1,09,47,91,000/- (एक सौ नौ करोड़ सैंतालीस लाख एकानवे हजार रूपये) दण्ड मद में वसूली गयी है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इधर, बिहटा कोयलबार में जाम की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उसके लिए एक्शन लिया जा रहा है। जरूरत होने पर दूसरी सड़क भी बनाई जाएगी। बालू के ट्रक से जाम नहीं लगे इसके लिए कई निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध खनन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब इसपर बहुत हद तक लगाम लगी है।

IMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02