Bihar

समस्तीपुर: रिजर्व बैंक वाला असली नोट चुराकर मनोरंजन बैंक वाला नकली नोट रख दिया, ताजपुर में हुई अजब-गजब चोरी

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत रामापुर महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 आषाढ़ी गांव में सोमवार रात चोरों ने अनोखे अंदाज में चोरी की। गांव के अर्जुन ठाकुर के घर में घुसकर एक लाख नब्बे हजार रुपये चुराने के बाद नकली नोट (बच्चों के खेलने वाला) रख दिया। घर के लोगों को चोरी की इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। घटना की मिलने पर स्थानीय मुखिया राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि घर में प्लास्टर कराने के लिए रुपये रखे थे। चोर ने अनूठे अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। निर्माणाधीन मकान के पिछवाड़े से खिड़की के रास्ते घर में घुसने के बाद उसमें रखे सामान को इधर उधर बिखेर दिया। इसके बाद एक कमरे में छज्जी पर रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे जरुरी कागजात के साथ रुपये को समेट लिया।

उन्होंने बताया कि जाते जाते घर में रखे चौकी पर भारी मात्रा में बच्चों के खेलने वाला नकली नोट छोड़ दिया। उसमें बारह हजार एक सौ रुपये असली नोट भी थे। सूचना पुलिस को दी गई है। फरार वारंटी धराया: चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मालीनगर ठहरा से फरार वारंटी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मालीनगर ठहरा निवासी श्रवण महतो के रूप में हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

1 घंटा ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

6 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

16 घंटे ago