Bihar

राज्यपाल के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम नीतीश, कल्याणबीघा में मां की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी माता परमेश्वरी देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गृह कल्याणबीघा पहुंचे। उनके साथ बिहार के राज्यपाल मो आरिफ खान के अलावा सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल व अन्य लोगों ने कल्याणबीघा गांव स्थित स्वर्गीय राम लखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में लगाए गए प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना । मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए थे । श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल पटना के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार , विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार साथ रहे।

इसके अलावा जदयू जिलाध्यक्ष मो अरशद, बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी ,मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कुमार देव, महमूद बख्खो, रंजीत कुमार ,पूर्व अध्यक्ष बनारस प्र सिन्हा, देवन प्रसाद, अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, विकास कुमार ,रोहित कुमार ,विजय कुमार सिंह, हरनौत अध्यक्ष रविकांत कुमार ,धीरज पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, राकेश पटेल, जनार्दन पंडित, डा वसुंधरा कुमारी और जयप्रकाश कुमार मंगलम के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

57 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

15 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

15 घंटे ago