शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ आज बिना किसी तामझाम के सामान्य व्यक्ति बनकर एक स्कूल में पहुंच गए। गेट पर पहुंचने के बाद दरवाजा बंद देखा.इसके बाद गेट से आवाज लगाई..मैडम-मैडम. कोई जवाब नहीं मिला तो गेट खटखटाकर कहा… सुनिए मैडम, सुनिए. मुख्य दरवाजे पर विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को खड़े देखकर पहले तल्ले पर मौजूद शिक्षक आनन-फानन में नीचे उतरे और दरवाजा को खोला.
विद्यालय का मुख्य दरवाजा खुलने के बाद एस सिद्धार्थ शिक्षक के साथ अंदर प्रवेश किए. वे सीधे एक क्लास में गए जहां शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी. उन्होंने शिक्षिका से कई तरह की जानकारी ली.इसके बाद अपर मुख्य सचिव वे विद्यालय के दूसरे वर्ग कक्षों में जाकर हालात देखे. यह तस्वीर नालंदा जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल बाग की है.
शिक्षा विभाग के एसीएस ने नालंदा जिले के कई सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया. नूरसराय के सरदार बिगहा स्कूल में बिना किसी सरकारी तामझाम के अकेले पहुंच गए और सामान्य व्यक्ति के रूप में प्रार्थना की कतार में शामिल हो गए। हालांकि, कुछ शिक्षकों ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद एसीए बच्चों और शिक्षकों से रूबरू हुए और विद्यालय में पठन पाठन समेत सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लिया।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…