Bihar

नालंदा के स्कूल में अकेले पहुंचे ACS एस सिद्धार्थ, बच्चों के साथ प्रार्थना कर पूछे कई सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सरल और सौम्य स्वभाव के लिए चर्चित बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ का एक अनोखा अंदाज शुक्रवार को सामने आया। एसीएस नालंदा के नूरसराय के सरदारबिगहा स्कूल स्कूल में बिना तामझाम के अकेले पहुंच गए और सामान्य व्यक्ति के रूप में प्रार्थना की कतार में शामिल हो गए। लेकिन, कुछ शिक्षकों ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद एसीए बच्चों और शिक्षकों से रूबरू हुए विद्यालय में पठन पाठन समेत सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों से उन्होंने घुलमिलकर बात की।

स्कूल तक पहुंचने से पूर्व उन्होंने सरकारी वाहन को काफी पहले रोक दिया और अकेले सरदारबिगहा स्कूल पहुंचे गए। इस वजह से एसीएस के आने का पता किसी को नहीं चला। लेकिन शिक्षक द्वारा पहचान लिए जाने के बाद उन्होंने बच्चों से शिक्षा, सुविधा, एमडीएम, नया मेनू, अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी छात्रों के साथ साथ शिक्षकों से ली। सफाई कम होने पर इसकी महत्ता बतायी। साथ ही, नियमित रूप से सफाई करने व कराने का आदेश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

4 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

12 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago