Bihar

चुनाव से पहले बड़ा दांव! बिहार में 80 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान हुआ है. राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने लिखा, ‘बिहार में फिर से 80 हजार शिक्षकों की होगी बहाली! युवा मन लगाकर पढ़ें, बहाली एनडीए सरकार दे रही भरपूर.’

TRE-4 के जरिए बड़े पैमाने पर बहाली

सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि इस बार TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) के तहत 80 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि पिछली TRE-3 प्रक्रिया में खाली रह गए 21,397 पदों को भी इस बार TRE-4 में शामिल किया गया है.

कुल सात लाख शिक्षकों की होनी है नियुक्ति

उपमुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट के माध्यम से यह भी जानकारी दी है कि सरकार का लक्ष्य राज्य के 75 हजार से अधिक विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य में सात लाख शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है, जिसमें भर्ती का चौथा चरण प्रमुख हिस्सा है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था, भरपूर रोजगार.

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को पूरी लगन के साथ तैयारी करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों की यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है.

डोमिसाइल नीति को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सम्राट चौधरी के इस पोस्ट पर कई यूजर ने भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुमन कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा सम्राट जी लेकिन थोड़ा डोमिसाइल नीति का ख्याल रखिएगा ताकि बिहार के युवा के साथ न्याय हो सके साथ ही ख्याल रखिएगा विधानसभा में वोट बाहरी नहीं बिहारी ही देगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार के युवा सिर्फ मन लगा के पढ़े. नौकरी तो बाहर वालों के लिए है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

12 घंटे ago