Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ’ को किया रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आए दिन होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए जिला परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जागरूकता माह मना रहा है‌। जिसके तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर अपर समाहरत्ता अजय तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक परिवहन पदाधिकारी गौरव लाल, यातायात डीएसपी आशीष राज, यातायात मोटरयान निरिक्षक राकेश कुमार भी मौजूद थे।

मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लगातार सड़कों का निर्माण काम चल रहा है। जिसमें सुरक्षा मानकों का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। जिस कारण आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जब आप सड़क पर चलें तो खुद और दूसरे की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। अगर सड़क पर हादसा के दौरान कोई घायल मिले तो उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचा दें, ताकि उनकी जान बच सके। ‌

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर लोगों में यह जागरूकता फैलाएगा कि सड़कों पर सुरक्षा मानकों का उपयोग करें, तो हादसा कम होगा। उन्होंने कहा कि बावजूद अगर कहीं सड़क हादसा होता है तो यह सोचकर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाने की भूल नहीं करें कि वह खुद भी फंस जाएंगे, लेकिन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचना चाहिए। ऐसे लोगों को सरकार समय-समय पर पुरस्कृत भी करती है।

सड़क सुरक्षा महीने के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता आए। सड़क हादसा कम हो और लोगों की कम जान जाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से आह्वान किया कि वाहन चलाने के दौरान सड़क यातायात नियमों का पालन करें। बाइक के पीछे बैठने पर हेलमेट लगाकर बैठे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago