समस्तीपुर : पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देश के आलोक में समस्तीपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के द्वारा ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्ती भी की जा रही है। इसको लेकर जिले और अनुमंडल के वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण भी किया जा रहा है। यह गश्ती रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक चलाया जा रहा है।
इसके मद्देनजर शहर से बाहर आने जाने वाले सभी चौक चौराहों पर विशेष रूप से वाहन जांच की जा रही है। रात्री गश्ती के दौरान विशेष रूप से थानाध्यक्ष को खुद मुस्तैद रहने का निर्देश है। टीम में एक दर्जन जवान के अलावे अधिकारी का टीम बनाकर सीमा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाता है। हाल ही में एसपी अशोक मिश्रा भी रात्री गश्ती के निरीक्षण को लेकर निकल चुके है। उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रात्री गश्ती के निरीक्षण को लेकर निर्देश जारी किया हुआ है।
बाइट :
एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। रात्रि गश्ती को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस को पब्लिक के साथ मित्रवत संबंध बनाए रखना होगा। इससे लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा और सूचनाओं का आधान-प्रदान होगा। अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। समय-समय पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी रात्री गश्ती के निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…