Bihar

योगी सरकार ने नीतीश, लालू, तेजस्वी को प्रयागराज महाकुंभ का न्योता भेजा; दो मंत्री आए निमंत्रण पहुंचाने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रयागराज महाकुंभ का न्योता दिया है। यूपी के मंत्री राकेश सचान और दयाशंकर सिंह गुरुवार को पटना स्थित सीएम नीतीश के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने का आश्वासन भी दिया। यूपी सरकार की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी एवं उनके परिवार को भी निमंत्रण दिया।

इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत अन्य नेताओं को भी महाकुंभ का न्योता दिया गया है। इससे पहले वे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को निमंत्रण देने राजभवन पहुंचे। प्रयागराज में जनवरी 2025 में महाकुंभ की शुरुआत होगी, जो एक महीने से ज्यादा समय तक चलेगा।

यूपी के मंत्री सचान एवं दयाशंकर ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार महाकुंभ 2025 को “भारत की सांस्कृतिक एकता का वैश्विक प्रतीक” बनाने के लिए समर्पित है। इस बार का महाकुंभ पहले के कुंभ मेलों के मुकाबले बहुत भव्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 45 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों संतों और पर्यटकों के स्वागत के लिए प्रयागराज में शानदार व्यवस्था की है। इसका श्रेय उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया।

राकेश सचान ने कहा कि इस बार का महाकुंभ स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ होगा। इसे प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ घोषित करके पर्यावरण के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया है। इस पहल के तहत दोना-पत्तल (पेड़ों के पत्तों से बनी डिस्पोजेबल प्लेट) की दुकानें लगाई जाएंगी। प्रयागराज में करीब तीन लाख पौधे लगाए गए हैं और उत्तर प्रदेश सरकार ने यह संकल्प लिया है कि वह समागम खत्म होने के बाद भी उनकी देखभाल और रखरखाव सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में तीर्थयात्रियों, संतों और पर्यटकों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। लोगों को पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

1 घंटा ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

3 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

4 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

10 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

13 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

14 घंटे ago