Sports

18 साल के गुकेश डी बने वर्ल्ड चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई, शतरंज में चीन की बादशाहत खत्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

गुकेश डी ने 2024 फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब महज 18 साल की उम्र में अपने नाम कर लिया. ऐसा करने वाले वो दुनिया के सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की बादशाहत को भी खत्म कर दिया है.

गुकेश डी ने चीनी खिलाड़ी को हराया

ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया. चीनी खिलाड़ी डिंग लिरेन पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे.

गुकेश ने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर रूस के दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन गैरी कास्पारोव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. कास्पारोव 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुकेश डी को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है.”

विश्ननाथ आनंद के क्लब में हुए शामिल

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताफ जीतने के साथ ही गुकेश डी, भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर विश्नाथ आनंद की बराबरी भी कर ली. विश्वनाथ आनंद के बाद इस उपनलब्धि को हासिल करने वाले गुकेश दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

14वें राउंड में गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को दी मात

गुकेश और चीनी खिलाड़ी के बीच 14वें राउंड तक मुकाबला चला. जिसमें चीनी खिलाड़ी को एक गलती भारी पड़ी और गुकेश ने चीनी दिवार को ढहाकर खिताब अपने नाम कर लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

8 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

9 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

20 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

21 घंटे ago