Bihar

RLM के IT सेल कर्मी की गोली मारकर हत्या, उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश खुद संज्ञान लें

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के आई टी सेल के एक कर्मी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी गई है। पटना के मनेर में रविवार की देर रात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय कुन्दन आर्य के रूप में की गयी है। कुन्दन उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा में शामिल थे और रविवार की रात को अपने गांव जा रहे थे। रालोमो अध्यक्ष कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश से इस मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इसकी जानकारी दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना पर दुख जताते हुए भावुक पोस्ट किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है- “मेरी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के आई टी सेल में कार्यरत मात्र 18 वर्षीय नवजवान कुंदन आर्य, जो कल 10 बजे रात तक बिहार यात्रा में मेरे साथ शामिल था, को मनेर के पास अपने गांव जाते वक्त रात के लगभग 11.30 बजे अपराधियों ने गोली मारी दी। अभी थोड़ी देर पहले ही पटना के पारस अस्पताल में उनकी दुखद मौत हो गई। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की ताकत दें। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विशेष आग्रह है कि घटना का स्वयं संज्ञान लें। ताकि अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।”

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा के सातवें चरण की शुरुआत 5 दिसम्बर को मोतिहारी से किया। उसके बाद 6 दिसम्बर को बेतिया, सात दिसम्बर को गोपालगंज और 8 दिसम्बर को सीवान में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीवान से वे पटना लौट गए।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

11 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

12 घंटे ago