{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
बिहार में शुक्रवार को 70वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन राज्य के लगभग सभी जिलों में किया गया था. जिसके लिए पूरे बिहार में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के दौरान छात्रों ने पटना के कुम्हरार में बापू सेंटर पर हंगामा कर दिया. इस दौरान मामला शांत कराने पहुंचे पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. थप्पड़ मारने के मामले में पटना डीएम के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज कराई गई है. बता दें कि दिल्ली में रहने वाले वकील बृजेश सिंह ने डीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
बता दें कि छात्रों को समझाने पहुंचे पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया. बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी ने डीएम पर कथित तौर पर बिकने का आरोप लगाया था. इस पर वह भड़क गए और थप्पड़ मार दिया. इसके बाद राजधानी पटना में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया.
बीपीएससी की परीक्षा के दौरान ही छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे. छात्रों ने आरोप लगाया था कि उन्हें करीब 40 मिनट बाद प्रश्न पत्र दिया गया. कुछ छात्रों ने तो पेपर लीक होने का भी आरोप लगाया. उनका कहना था कि उन्हें बीपीएससी के अधिकारियों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा. हम उन तक अपनी बात रखना चाहते हैं.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…