Bihar

लालू यादव के भतीजे पर रंगदारी का केस, पूर्व मंत्री के करीबी को कहा- तीन करोड़ दो वरना…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पटना के पीरबहोर थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोप के अनुसार, नागेंद्र राय ने एक व्यक्ति जिसका नाम आकाश गौरव बताया जा रहा है। उससे 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। आकाश गौरव ने आरोप लगाया है कि नागेंद्र राय ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए पटना छोड़ने के लिए कहा।

3 करोड़ दो या पटना छोड़ों

वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आकाश गौरव ने आरोप लगाया है कि नागेंद्र राय ने पहले उसको फोन पर पटना छोड़ कर जाने के लिए कहा या फिर 3 करोड़ रुपए देने को कहा। आरोपी ने आकाश गौरव को कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके और उसके पूरे परिवार को जान से मरवा देगा। आकाश पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है।

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

मालूम हो कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र राय पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के करीबी ने केस दर्ज कराया है। आकाश गौरव ने 3 करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। पीरबहोर थाना में केस दर्ज कराया गया है। आकाश बिहारी साव लेन में रहते हैं। दर्ज केस में आकाश ने कहा है कि 12 दिसंबर की रात को रूपसपुर थाना के गोला रोड में रहने वाले नागेंद्र राय ने 93045 02790 नंबर से कॉल किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago