Bihar

सरकार बनी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 कर देंगे, बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी का ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इस चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा वादा कर दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की घोषणा की।

सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि हम जो कहते है वो करते है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत उनकी पेंशन 400 से बढ़ाकर हर महीने 1500 रुपया की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग, विधवा माताएं एवं बुजुर्गों की पेंशन भी हर महीने 1500 रुपये की जाएगी। तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपने एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘गांव में लोगों को जो दिक्कतें आती हैं उन समस्याओं को हम लोगों के समक्ष लाते हैं। इसी के तहत हम सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत अभी मात्र 400 रुपया पेंशन दिया जाता है। दिव्यांग या विधवा मां-बहनों को सामाजिक सुरक्षा पेशन सिर्फ 400 रुपया मिलता है। हम लोगों ने तय किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सुरक्षा पेंशन योजना और वृद्धा पेंशन योजना को बढ़ाकर 1500 रुपया किया जाएगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

51 मिनट ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

13 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

14 घंटे ago