समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा गांव में बुधवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार वृद्ध पशुपालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मृतक की पहचान हरपुर बोचहा गांव निवासी स्व.बांके राय के पुत्र रामानंद राय (80 वर्ष) के रूप में हुई है। हाजीपुर – बछवाड़ा एनएच-122बी पर शिव पार्वती हनुमान मंदिर के समीप हुई घटना के बाद सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच कर अपने आक्रोश का इजहार करते हुए मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। उधर घटना को अंजाम देने वाले दूध लदे पिकअप वाहन के चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…