Bihar

तेजस्वी यादव ने नीतीश के दौरे को अलविदा यात्रा बताया, कहा- बीजेपी 2025 में उन्हें सीएम नहीं बनाएगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 23 दिसंबर से प्रस्तावित प्रगति यात्रा को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ‘अलविदा यात्रा’ करार दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने सीएम की आगामी बिहार यात्रा को पैसों की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यह जानते हैं कि विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी पार्टी (जेडीयू) की सीटें और कम हो जाएंगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं देने वाली है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अररिया में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठंबधन सरकार के महज 17 महीने के कार्यकाल के दौरान हमने वो काम किए, जो नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बीते दो दशकों में नहीं कर पाई थी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास जो भी विभाग थे, उन्हें हमने रोजगार परक बनाया।

तेजस्वी यादव फिलहाल पूरे बिहार में घूमकर आरजेडी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। कोसी क्षेत्र के सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा जिलों की 14 विधानसभा सीटों को कवर करने के बाद वे बुधवार को सीमांचल के अररिया पहुंचे। बिहार के सीमांचल क्षेत्र में चार जिले अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार आते हैं। मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके में 24 विधानसभा सीटें हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की पार्टी आरजेडी को सीमांचल में महज एक सीट मिल पाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

40 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

57 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago