Bihar

ड्यूटी के दौरान बिहार पुलिस के जवान मोबाइल का नहीं करेंगे यूज, फरमान जारी; काम के वक्त वीडियो गेम खेलते मिलते हैं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस, ईआरएसएस और अलग-अलग थानों के सिपाही स्मार्टफोन पर वीडियो गेम खेल रहे हैं। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने के कारण उनका ध्यान ड्यूटी पर कम लग रहा है। फोन पर व्यस्त रहने के कारण उसका प्रभाव यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था पर पड़ता है। बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों ने लगातार गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया तो ये बातें सामने आईं। इसके बाद पटना डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने ड्यूटी के दौरान सिपाहियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिये हैं। आने वाले 27 दिसंबर से इस नये नियम को लागू कर दिया जाएगा। फिर इसे पूरे बिहार भर में भी लागू कर दिया जा सकता है।

इसके बाद ड्यूटी के दौरान कोई भी सिपाही अपने साथ स्मार्टफोन नहीं रख सकेंगे। अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उसके ऊपर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नवीन पुलिस केंद्र के एसपी (प्रशासन) को इस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को जानकारी देने को कहा गया है, जबकि थानों में तैनात सिपाहियों को डीएसपी और थानेदार इस बारे में बतायेंगे।

मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं अधिकतर जवान

हाल के दिनों में ड्यूटी के दौरान अधिकतर जवान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते दिखते हैं। यातायात पुलिस के जवान भी सड़क पर मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। वहीं गश्ती गाड़ी और डायल 112 के पुलिसकर्मी भी ज्यादातर समय मोबाइल पर ही व्यस्त नजर आते हैं। स्मार्ट फोन के जरिये सोशल मीडिया व वीडियो गेम खेलकर जवान ड्यूटी का समय काटते हैं। इस कारण काम पर उनका कम ध्यान होता है और इसका असर पुलिसिंग पर पड़ता है।

डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सिर्फ काम ही प्राथमिकता है। स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से ध्यान भटकता है। इसका असर काम पर पड़ता है। लिहाजा आने वाले दिनों में जवानों के ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने पर 27 दिसंबर से रोक लगाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

43 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

59 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago