Bihar

नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अमित शाह के बयान पर दिलीप जायसवाल ने दी सफाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से एनडीए में कंफ्यूजन पैदा हो गई है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने शाह के बयान के बाद सीएम पद को लेकर चल रहीं अटकलों को सिरे से खारिज किया है।

बिहार के बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा, “बतौर प्रदेश अध्यक्ष हमें 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए को जीत दिलाने की दिशा में काम करने के निर्देश मिले हुए हैं।” अमित शाह के एक निजी चैनल को इंटरव्यू में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि इसे गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए। उनके बयान को उचित संदर्भ में समझना चाहिए।

जायसवाल ने नीतीश के नेतृत्व को लेकर चल रहीं अटकलों को दूर करते हुए कहा कि बीजेपी के संविधान का पालन अमित शाह समेत सभी शीर्ष नेता करते हैं। इसलिए शाह ने उस सवाल पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला लिया था। बीजेपी में कोई भी बड़ा नेता यही करता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भले ही वे बिहार में पार्टी के मुखिया हैं, लेकिन राज्य के नेतृत्व पर निर्णय लेना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमित शाह से पूछा गया था कि क्या एनडीए बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपनाएगा, जहां गठबंधन में सीएम कैंडिडेट घोषित किए बिना ही विधानसभा चुनाव लड़ा गया और भारी जीत हासिल की। कुछ देर रुकने के बाद शाह ने जवाब दिया कि हम सभी साथ बैठेंगे और बाद में इस मुद्दे पर फैसला करेंगे। जब इस बारे में फैसला हो जाएगा, तो आपको बता दिया जाएगा।

अमित शाह के इस अस्पष्ट जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शाह बीजेपी में दूसरे नंबर के नेता हैं। उन्हें पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार भी माना जाता है। बिहार में नीतीश के नेतृत्व को लेकर उनके स्पष्ट तरीके से जवाब न देने पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। नीतीश बीते दो दशकों से बिहार में एनडीए की कमान संभाले हुए हैं। हालांकि, बीते कुछ महीनों में उनकी उम्र और स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जेडीयू को बीजेपी से कम सीटें मिली थीं। हालांकि, फिर भी सीएम पद पर वही काबिज हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

2 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

3 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

3 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

15 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

16 घंटे ago