Bihar

बिहार: तीन बच्चों की मां को कुंवारे लड़के से हुआ प्यार, बीच बाजार में भीड़ ने प्रेमी से भरवा दी मांग

बिहार के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली. यहां पर भीड़ ने तीन बच्‍चों की मां की शादी एक कुंवारे लड़के से करा दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति महिला से पूछ रहा है कि तुम दोनों के बीच ये सब कितने दिनों से चल रहा था. महिला उस व्यक्ति से बता रही है कि हम दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था. हम दोनों आपस में एक दूसरे से प्यार करते है. महिला 3 बच्चों की मां है और वो अपने पति को छोड़ चुकी है. तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं.

पांच साल से था अफेयर

शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया. यह पूरा मामला नवगछिया के हड़िया पट्टी बाजार इलाके का है. लड़के का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है. वहीं, महिला लखीसराय की रहने वाली है.

वीडियो में महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए पति शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है. 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब महिला से उसकी बातचीत हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे. दोनों के अफेयर को अब 5 साल हो चुके हैं. महिला अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है.

भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी

नवगछिया रेलवे स्टेशन में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया. जब महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बता दी, इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ कर घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए. यहां मंदिर के पुजारी ने सभी को भगा दिया. इसके बाद लोगों के द्वारा बीच सड़क पर शिव से महिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया. दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा. इसके बाद शिव महिला को लेकर झारखंड के लिए निकल गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

4 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

5 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

9 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

14 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

14 घंटे ago