बिहार में डायल 112 की गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक जामदार की मौत हो गई है। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर हाट के पास सोमवार की रात करीब एक बजे सड़क किनारे तालाब में डायल 112 नंबर की गाड़ी पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही प्रशिक्षु जामदार शेखर पासवान की मौत हो गई जबकि गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी अर्चना कुमारी एवं गाड़ी का चालक गंगोत्री झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।
जख्मी चालक एवं महिला पुलिस को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि देर रात 112 नम्बर की गाड़ी से पुलिस रात्रि गश्ती में सड़वाड़ा की ओर गई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही गाड़ी बिरदीपुर हाट के पास पहुंची कि आगे चल रहे ट्रक से साइड लेने के दौरान पुलिस जीप से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी तालाब में पलट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि गाड़ी में दब जाने के कारण पीटीसी शेखर पासवान की मौत हो चुकी थी। जख्मी महिला पुलिस एवं चालक को मशक्कत कर गाड़ी से बाहर निकाला गया।
सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक शेखर पासवान के घर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोढौल गांव में घटना की सूचना भेजी गई है। उनके परिजन डीएमसीएच में पहुंच गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…