Bihar

चिराग के सांसद शांभवी चौधरी के पति ने शायन की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस पद का चुनाव जीता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोजपा राम विलास के सांसद, मंत्री अशोक चौधरी के दामाम और आचार्य किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया है। मुजफ्फरपुर जिले में व्यापार मंडल समूह से बिस्कोमान के जिला प्रतिनिधि के लिए शुक्रवार को जिला सहकारिता कार्यालय में चुनाव हुआ। तीन सदस्यों के लिए हुए चुनाव में समस्तीपुर सांसद के पति शायन कुणाल, शंभू प्रसाद सिंह और संजीत कुमार सिंह अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल रहे। शायन कुणाल को कांटी प्रखंड के व्यापार मंडल समूह से जीत मिली, तो शंभू प्रसाद सिंह को पारू और संजीत कुमार सिंह को गायघाट व्यापार मंडल से सफलता हाथ लगी।

इन चुनावों में जीत के साथ ही आचार्य किशोर कुणाल की बहू के बाद उनके बेटे शायन कुणाल ने भी अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को आसानी से इस चुनाव में मात दी। प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी आरएन पांडेय ने बताया कि जिले से बिस्कोमान प्रतिनिधि के तौर पर चार सदस्यों को चुनाव किया जाना था। इसमें से पैक्स समूह से एक और व्यापार मंडल समूह से तीन सदस्यों को चुना जाना था। पैक्स समूह से पहले ही अरुनेंद्र कुमार निर्विरोध चुने लिए गए थे। वहीं, व्यापार मंडल समूह से तीन पदों के लिए मतदान कराया गया। इसमें कांटी से शायन कुणाल ने नौ में छह मत मिले। वहीं, पारू से शंभू प्रसाद सिंह और गायघाट से संजीत कुमार सिंह को पांच-पांच मत मिले। इस तरह तीनों को विजेता घोषित किया गया।

शायन कुणाल और शांभवी चौधरी की शादी भी काफी चर्चा में रही क्योंकि शायन जहां सवर्ण(भूमिहार) जाति से ताल्लुक रहते हैं तो मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी दलित समाज से आती है। लेकिन दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को सहर्ष स्वीकार किया और इनकी शादी करा दी। शांभवी के चुनाव में शायन काफी एक्टिव रहे और चुनाव प्रबंधन में पर्दे के पीछे रहते हुए पसीना बहाया। यह बात काफी दिनों से चर्चा में थी कि शायन राजनीति में कब कदम रखते हैं। उन्होंने अब इस चर्चा पर विराम लगा दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

4 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

9 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

11 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

12 घंटे ago