Bihar

15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, जानें समस्तीपुर कब पहुंचेंगे CM

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा में सीएम नीतीश आम जनता के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज वन और टू की समीक्षा करेंगे। 15 दिसम्बर 2024 से मुख्यमंत्री यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान 30 दिसम्बर को वह समस्तीपुर भी पहुंचेंगे। नीतीश कुमार यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद करेंगे, जीविका दीदियों से मिलेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पांच पंचायतों में सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

सात निश्चय पार्ट टू सुशासन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार के साथ जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे और उनके अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा करते हुए इसके दूसरे चरण की भी शुरुआत की जाएगी। दरअसल, इस यात्रा का आगाज वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ने कब कहां से शुरू की यात्रा :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक बिहार में कुल 14 यात्राएं की हैं, जिनमें अधिकतर यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से हुई है। जिसमें अधिकांश यात्रा बगहा अनुमंडल से शुरू हुई हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज टू समेत विभिन्न विकास योजनाओं सुशासन कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं को और मजबूती देने का प्रयास करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे। इसके बाद 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा, 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा, 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा, 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 से सेवा यात्रा, 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा, 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा, 13 नवंबर 2014 से संपर्क यात्रा, 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा, 12 दिसंबर 2017 से विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, 03 दिसंबर, 2019 से जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 22 दिसंबर 2021 समाज सुधार यात्रा पर निकले थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

49 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago