Samastipur

गोरखपुर से ट्रेन से लौट रहा था, इस बीच समस्तीपुर में पेड़ से झूलता मिला वृद्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा : ग्रामीणों की सूचना के आधार पर वैनी थाने की पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह वैनी पंचायत भवन के पीछे से एक अधेड़ के शव को बांस के पेड़ से टंगे अवस्था में बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृत अधेड़ की पहचान बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव निवासी रामबटोरन यादव के 50 वर्षीय पुत्र राम उदगार यादव के रूप में की गई है।

कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने अधेड़ की हत्या कर उसके शव को एक गमछा के सहारे बांस से बांध कर छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक राम उदगार यादव अपने भतीजा ललन कुमार यादव के साथ पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। दोनों सरयू- यमुना एक्सप्रेस से यूपी से अपने घर बखरी जा रहे थे। रविवार की देर रात करीब एक बजे पूसा स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही रुकी, वैसे ही राम उदगार यादव अपने भतीजा से अलग होकर ट्रेन से नीचे उतर गया। उसका भतीजा समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गया।

इधर, सोमवार की सुबह अधेड़ का शव बांस से टंगा मिला। जिसके बाद शोर-शराबा मच गया। बाद में राम उदगार यादव का भतीजा ललन भी अपने चाचा को ढूंढते हुए पूसा स्टेशन पहुंचा। जहां उसे घटना की पूरी जानकारी मिली। ललन ने बताया कि उसके चाचा की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह दवाइयों का सेवन करते थे। उसने बताया कि जब तक उसे अहसास हुआ कि उसके चाचा सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन से पूसा स्टेशन पर उतर गये, तब तक ट्रेन खुलकर समस्तीपुर पहुंच चुकी थी। मामले की पुष्टि करते हुए वैनी थानाध्यक्ष आनंदशंकर गौरव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

17 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

49 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago