Bihar

बिहार में तैनात RPF कॉन्स्टबल निकला धनकुबेर, बंगला और खाते में बेशुमार दौलत; तीन ठिकानों पर रेड

सीबीआई ने औरंगाबाद के नवीनगर में तैनात आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। उनके खिलाफ वास्तविक आय से 84 फीसदी अधिक की अवैध संपत्ति एकत्र करने का आरोप है। सीबीआई ने इस कांस्टेबल के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इसमें सासाराम में रोहित इंटरनेशनल होटल के नजदीक न्यू वार्ड नंबर-34 में कैलाश नगर स्थित आवास, करबंदिया के अमरा गांव स्थित घर और नवीनगर में आरपीएफ कार्यालय परिसर शामिल है। इन स्थानों पर तलाशी के दौरान कई दस्तावेज समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई कि अखिलेश कुमार सिंह ने 1 जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2024 तक कांस्टेबल रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक चल एवं अचल संपत्ति जमा कर ली है। इस दौरान उन्हें वेतन के रूप में 80 लाख रुपये की आय हुई है। परंतु उन्होंने इस दौरान 1 करोड़ 39 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जमा कर ली है।

इस दौरान उनके टैक्स, किचन समेत अन्य मद में 27 लाख रुपये खर्च भी हुए, जो उनकी सैलरी का एक-तिहाई हिस्सा है। इस तरह उनके पास 53 लाख रुपये जमा होने चाहिए। परंतु इस अवधि में उनके पास 1 करोड़ 20 लाख 83 हजार रुपये की परिसंपत्ति मिली है।

इस तरह उनके पास 67 लाख 83 हजार रुपये की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जो उनके वास्तविक आय से 84 फीसदी अधिक है। इस मामले की जांच सीबीआई की पटना इकाई के एसपी आरके दास के नेतृत्व में की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

8 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago