Bihar

`छोटी बेटी…`, रोहिणी आचार्य को लेकर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी की बात राजनेताओं को तो सुननी ही चाहिए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सारण से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या को लेकर एक सवाल पर पत्रकारों को ऐसा सुनाया कि लोग सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक सौहार्द भरे बयान की तारीफ कर रहे हैं। रोहिणी आचार्या लोकसभा चुनाव में सारण सीट से 13661 वोट के अंतर से पांच बार सांसद रह चुके रूडी से हार गई थीं। रोहिणी के राजनीतिक जीवन का यह पहला चुनाव था। रूडी इससे पहले 2014 में लालू की पत्नी राबड़ी देवी, 2019 में उनके समधी चंद्रिका राय को भी हार चुके हैं।

पत्रकारों ने राजीव प्रताप रूडी से रोहिणी आचार्या के अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की अटकलों पर सवाल पूछा था। इस पर रूडी ने कोई जवाब देने से मना कर दिया और कहा- “देखिए, छोटी बेटी है। आप लोग हमसे ये सब सवाल ना पूछा करें। चुनाव के समय आप लोगों ने बहुत खराब-खराब सवाल किया। और हम टालते गए हैं। वो लालू जी की बेटी है। अच्छा करे। छपरा की जनता ने हमको जिताकर भेज दिया।”

रूडी ने आगे पत्रकारों से कहा- “आप लोग बार-बार मुझे उकसाते हैं। छोटी बेटी है। अपने पिता को उसने किडनी दिया है। और, सचमुच एक बड़ा त्याग किया है। लेकिन हमसे बार-बार ये सवाल चुनाव में पूछते रहे और अब आप दोबारा पूछ रहे हैं। मैं सहमत नहीं हूं आपके इस सवाल से।”

पहले छपरा सीट से दो बार एमपी रहे और अब सारण सीट से लगातार तीन बार से जीत रहे राजीव प्रताप रूडी केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। रूडी एक पायलट भी हैं और कई बार इंडिगो एयरलाइंस का विमान उड़ाते मिल जाते हैं। कुछ समय पहले रूडी सुप्रीम कोर्ट परिसर में वकील के ड्रेस में भी नजर आए थे। लोकसभा में बिहार के सवालों को वो लगातार उठाते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

4 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

17 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

17 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

18 घंटे ago