आरजेडी चीफ लालू यादव ने रोहतास में आयोजित एक कार्यक्रम में 1990-91 में ताड़ी पर टैक्स कम करने से जुड़ी घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि पहले की सामंती व्यवस्था में शोषक लोग दलित-पिछड़ी जाति के लोगों का हर प्रकार से शोषण करते थे। मैंने उसे रोका तो चंद लोगों के लिए खलनायक बन गया। मुझे अपदस्थ और मेरा चरित्र हनन करने के लिए विभिन्न माध्यमों से नित नए-नए प्रपंच करने लगे। मुझे जोकर, गंवार और जंगलराज के जंगली की संज्ञा दी गयी, लेकिन मैं कहां डरने वालों में से था और हूं। अभी तक इन ताकतों से लड़ रहा हूं।
राजद सुप्रीमो ने भाजपा, आरएसएस और एनडीए पर लोकतंत्र को कमजोर करने, संविधान बदलने, बाबा साहब आंबेडकर को अपमानित करने और आरक्षण खत्म करने को लेकर दीर्घकालिक योजना पर काम करने का आरोप लगाया। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार की देर रात रोहतास में आयोजित महाराजा बिजली पासी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद ये आरोप लगाए। सोमवार को पार्टी ने उनका बयान जारी किया है।
लालू प्रसाद ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की राजनीति तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उभार ही है जिसके कारण भाजपा, आरएसएस और एनडीए के लोग दीर्घकालिक योजना पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पासी समाज के लिए हमने बहुत कुछ किया है। इस दौरान नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के सवाल पर लालू ने कहा कि वो यात्रा पर निकलते रहते हैं, कोई मायने नहीं हैं।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…