Bihar

दरभंगा में राम बारात पर पत्थरबाजी, दो गुट आपस में भिड़े, कई थानों की पुलिस तैनात

बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात भगवान राम की बारात पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मगर राम बारात पर पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हुए। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद में रोड़ेबाजी हुई है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना इलाके के वाजितपुर में शुक्रवार देर शाम करीब 08.30 बजे भगवान राम की बारात पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर दी। श्रीराम की बारात तरौनी से निकली थी। बारात को बाजितपुर स्थित एक मंदिर के प्रांगण में जाना था। जैसे ही बारात मंदिर के पास पहुंची, कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इसे देख मंदिर प्रांगण में भंडारा में उपस्थित लोग भी उग्र हो गए। फिर दोनों पक्षों में जोरदार भिड़ंत हो गई। संयोग अच्छा था कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली, कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

इसके बाद सिटी एसपी अशोक कुमार, सदर सदर एसडीओ विकास कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार, बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिन्हा के अलावा कई वार्ड पार्षद व विकास मित्र भी मौके पर पहुंचे। सभी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

जुलूस की नहीं ली गई थी अनुमति

दरभंगा एसएसबी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि जुलूस की पूर्व में प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। वाजितपुर पठानटोली से निकाले जा रहे विवाह पंचमी जुलूस लौटने के क्रम में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल दोषियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक…

4 मिनट ago

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

2 घंटे ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

4 घंटे ago

बिहार के बाहर मखाना की खेती पर BAU में रिसर्च, सुपर फूड का उत्पादन बढ़ाने पर बोर्ड का फोकस

बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब…

5 घंटे ago

RLM में खटपट खत्म? उपेंद्र कुशवाहा ने नाराज विधायक को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन…

6 घंटे ago

बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

बिहार में बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव में एक अनोखी और चर्चित…

9 घंटे ago