Bihar

खान सर गिरफ्तार नहीं, अफवाह फैलाने वाले ट्विटर हैंडल खान ग्लोबल स्टडिज पर FIR दर्ज

बीपीएससी नॉर्मलाइजेशन विवाद में धरना-प्रदर्शन और लाठीचार्ज मामले में चर्चित खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना के गर्दनीबाग थाने में सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल खान ग्लोबल स्टडिज पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह खान सर का ऑफिसियल पीआर एक्स हैंडल है। पटना पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले में गहन छानबीन की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस हैंडल पर खान सर की गिरफ्तारी की बात कही गई थी।

पटना पुलिस की ओर से प्रेस कहा गया है कि शनिवार की सुबह सोशल मीडिया साइट ट्विटर (X) पर खान ग्लोबल स्टडीज नाम के एक हैंडल से एक तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किया गया है जिसमें खान सर की रिहाई की मांग की जा रही है। पटना पुलिस द्वारा खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उक्त पोस्ट में कहीं गई बातें तथ्यहीन और भड़काऊ है।

पटना पुलिस ने अपने प्रेस ब्रीफ में कहा है कि शुक्रवार को BPSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी क्रम में कोचिंग संचालक खान सर स्वयं गर्दनीबाग थाना आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले, और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया, तत्पश्चात उनके आग्रह पर उन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास सुरक्षित इनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया। पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करती है।

पटना पुलिस की ओर से यह भी कहा गया ह कि सोशल मिडिया पर अभ्यर्थियों को भड़काने हेतु भड़काऊ,तथ्यहीन,एवं हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाले सोशल मिडिया हैंडलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच खबर है कि प्रदर्शन का नेतृत्व कर करे छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें भ्रम फैलाकर छात्रों को भड़काने और विधि व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में जेल भेजा जाएगा।

बताते चलें कि शुक्रवार को बीपीएससी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में पटना में आयोग के कार्यालय पर सिविल सेवा के अभ्यर्थियों की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। हंगामा बढता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसके बाद कोचिंग संचालक खान सर और गुरु रहमान भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। शाम को सूचना आई कि पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि खान सर को पुलिस की जीप में चिंतित हालत में देखा गया। हालांकि आक्रोश पनपने की संभावना के मद्देनजर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने रात में ही साफ कर दिया गया था कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पटना सचिवालय एसडीपी अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार को उनके कोचिंग के ट्विटर हैंडल पर गिरफ्तारी का पोस्ट डाला गया जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में सोशल मिडिया हैंडलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

खान ग्लोबल स्टडीज के हैंडल पर कहा गया कि खान सर की रिहाई के लिए सरकार से मांग करें और इसे रिट्वीट करें। छात्रों के समर्थन में खड़े खान सर को रिहा किया जाए। छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस हैंडल पर कई अन्य पोस्ट भी डाले गए थे। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। उसके बाद फिर से एक पोस्ट डालकर खान सर को रिहा कर दिया गया है।क उनकी सेहत स्थिर है।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

11 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

11 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

12 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

24 घंटे ago