Samastipur

समस्तीपुर में बढ़ते अपराध से नाराज भाकपा माले ने बिहार सरकार का फूंका पुतला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : भाकपा माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर बिहार सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय से मार्च की लेकर स्टेशन चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गये। अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने की। संबोधित करते हुए वंदना सिंह ने कहा कि जिले में लगातार हत्या, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा-जदयू की सरकार के संरक्षण में अपराधी का मनोबल बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

जिला सचिव उमेश कुमार ने डबल मर्डर कांड के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की। अंत में बढ़ते हत्या, अपराध रोकने में विफल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध किया गया। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रामचंद्र पासवान, जयंत कुमार, ललन कुमार, प्रमिला राय, रंजीत राम, डॉ. खुर्शीद खैर, वीरेंद्र शर्मा, संजीत पासवान, शिव कुमारी देवी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. सुरेंद्र सुमन, अमलेंदु कुमार, दशरथ राम, रामबली राय, सुनील कुमार राय, आरती कुमारी आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago