Bihar

बिहार के इस रेलवे स्टेशन का स्टेशन मास्टर निलंबित, सामने आई बड़ी वजह; शुरू हुई हाई लेवल जांच

रेलवे ट्रैक पैकिंग करने वाली एमएफआइ मशीन डिरेल मामले में भगवानपुर के स्टेशन मास्टर गुड्डू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डीआरएम सोनपुर विवेक भूषण के आदेश पर भगवानपुर स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया है।

डीआरएम के आदेश के बाद उच्चस्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वैसे डिरेल होने के बाद इंजीनियरिंग, परिचालन सहित कुछ अन्य विभाग के अधिकारियों की ओर से संयुक्त रिपोर्ट भेज दिया गया। उसी के आधार पर कार्रवाई हुई है।

बता दें कि सोमवार की सुबह भगवानपुर स्टेशन पर तीन प्रकार की ट्रैक मेंटेनेंस मशीन से काम चल रहा था। इस दौरान एमएफआई मशीन का प्वाइंट सही नहीं दिया गया। इस दौरान गाड़ी चल पड़ी।

प्वाइंट्स रिवर्स के कारण गाड़ी डिरेल हो गई। सोनपुर से दुर्घटना यान गाड़ी को मंगवाया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे गाड़ी को उठाकर फिर से पटरी पर लाया गया।

हालांकि, इंजीनियरिंग विभाग इसको काफी छुपाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन दूसरे अधिकारियों ने सोनपुर मंडल को सही रिपोर्ट से अवगत कराया। उसके बाद दोषी स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया।

डीआरएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर स्टेशन मास्टर दोषी पाए जाने पर उनको निलंबित किया गया है। सोमवार को एमएफआइ डिरेलमेंट के बाद मंगलवार को काम नहीं हो सका। संभवत: बुधवार को फिर से एमएफआइ से ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

1 घंटा ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago