Bihar

पुरुष शिक्षक को प्रेग्नेंट बताकर दे दिया मैटरनिटी लीव, बिहार शिक्षा विभाग का नया कारनामा

बिहार में शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. कभी हाजिरी को लेकर तो कभी अवकाश को लेकर कुछ ना कुछ मामला सामने आता ही रहता है. कुछ मामलों में तो विभाग की खूब किरकिरी भी हो चुकी है. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. इस मामले को जान सभी हैरत में हैं. दरअसल हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष बीपीएससी शिक्षक को प्रेग्नेंट बताकर मैटरनिटी लीव भी मंजूर कर दी है.

हाजीपुर में पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव:

मामला हाजीपुर महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है. यहां पर कार्यरत बीपीएससी से सेलेक्टेड शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती घोषित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के अनुसार और ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक टीचर जितेंद्र कुमार सिंह प्रेग्नेंट हैं और छुट्टी पर हैं.

ई शिक्षा कोष में मैटरनिटी लीव दर्ज:

मैटरनिटी लीव महिला टीचर के लिए है. महिला शिक्षकों को यह लीव तब मिलती है जब वह प्रेग्नेंट हों और बच्चे को जन्म देने वाली हों. मगर हाजीपुर में तो मामला ही अजीबोगरीब हो गया है. यहां पुरुष शिक्षक को ही मैटरनिटी लीव दे दिया गया है. विभाग के पोर्टल ई शिक्षा कोष पर जीतेंद्र कुमार सिंह को मातृत्व अवकाश दिया गया है.

BEO ने मानी गलती:

इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल की और कहा कि गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके से हुआ है. पुरुष शिक्षक को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती है. इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा. जिस तरीके से एक मेल टीचर को महिलाओं को मिलने वाली छुट्टी दे दी गई है, इससे विभाग की काफी किरकिरी हो रही है.

कितने दिन मिलती है मैटरनिटी लीव:

मैटरनिटी लीव यानी कि मातृत्व अवकाश 180 दिनों का होता है. महिला सरकारी सेवकों को मात्र दो संतान तक के लिए मैटरनिटी लीव की स्वीकृति है. अवकाश के प्रारंभ होने की तिथि से लगातार 180 दिनों यानी कि छह महीने की छुट्टी मिलती है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago