Bihar

पप्पू यादव को धमकी देने वाले को बिहार पुलिस ने आरा से खोज निकाला, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया था

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने आरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला रामबाबू यादव है। पूर्णिया पुलिस आरोपी रामबाबू अपने साथ ले गई है। आरोपी ने धमकी देते वक्त खुद को लॉरेंस बिश्नोई की बिहार टीम का मेंबर बताया था। पप्पू यादव से लॉरेंस से माफी मांगने की बात कही थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि उसने पप्पू यादव को धमकी क्यों दी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आपको बता दें बीते 2 महीनों से लगातार पप्पू यादव को धमकियां मिल रही हैं।

बीते शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव को वाट्सएप मैसेज के जरिए 24 घंटे के भीतर उनकी हत्या किए जाने की धमकी दी गई है। सांसद के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि धमकी पाकिस्तान के नंबर से रात में दी गई। जिसमें लिखा खा कि आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे। हमारे साथी की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्ड भी नहीं बचा सकेंगे। तुझे हैप्पी बर्थ डे लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इन्जॉय योर लास्ट डे।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले बयान के बाद से पप्पू यादव को वाट्सएप कॉल, मैसेज एवं वॉयस मैसेज के जरिये अब तक दर्जनों धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले एक मामले में आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार भी किया है। उसके पास से धमकी देने में प्रयुक्त दुबई का सिम कार्ड एवं मोबाइल सेट बरामद किया गया था। दो अन्य विदेशी नम्बरों का भी पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस का दावा है इन दोनों विदेशी नम्बरों का प्रयोग भारत से ही किया गया है। पप्पू यादव भी अपनी जान का खतरा जता चुके हैं। और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago